रुद्राभिषेक पूजा उज्जैन
उज्जैन में रुद्राभिषेक पूजा बुकिंग और पूजा संबन्धित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करें और उज्जैन के अनुभावी पंडित जी के पास पूजा बुक करें!
रुद्राभिषेक पूजा क्या है?
हिन्दू धर्म में रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की जाने वाली एक अत्यंत प्रभावशाली और शुभ पूजा है। इसमें भगवान शिव के रुद्र रूप का अभिषेक विभिन्न पवित्र सामग्रियों जैसे गंगाजल, दूध, शहद, घी, दही, बेलपत्र, (पंचामृत) आदि से किया जाता है। इस पूजा का वर्णन वेदों, पुराणों और शिव पुराण में मिलता है, जिसमें कहा गया है कि रुद्राभिषेक करने से जीवन की समस्त बाधाओं का निवारण होता है। यह पूजा सभी प्रकार की बाधाओं, दोषों और नकारात्मक ऊर्जाओं को समाप्त कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए की जाती है। महाकालेश्वर (उज्जैन), काशी विश्वनाथ (वाराणसी), त्र्यंबकेश्वर (नासिक), ओंकारेश्वर और अन्य शिव मंदिरों में यह पूजा विशेष रूप से की जाती है।

रुद्रभिषेक पूजा का महत्व
रुद्राभिषेक का सीधा संबंध भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने से है। यह पूजा ग्रह दोषों, पितृ दोष, कालसर्प दोष, शनि दोष, मानसिक अशांति और आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।
🔸 यह पूजा श्रीराम द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की गई थी।
🔸 महाभारत में अर्जुन ने भी इस पूजा के माध्यम से शिव कृपा प्राप्त की थी।
🔸 यह कालसर्प दोष, ग्रह दोष, पितृ दोष और शनि दोष को शांत करने में सहायक होती है।
🔸 रुद्राभिषेक करने से स्वास्थ्य, धन, करियर, विवाह और संतान संबंधी समस्याओं का निवारण होता है।
रुद्राभिषेक पूजा विधि
रुद्राभिषेक पूजा विधि निम्नलिखित चरणों में बताई गई है:-
- भगवान शिव का जलाभिषेक एवं संकल्प – भक्त पहले गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराते हैं और संकल्प लेते हैं।
- पंचामृत अभिषेक – दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया जाता है।
- विशेष अभिषेक – इसके बाद बेलपत्र, गंगा जल, भस्म, चंदन, फूल और विभिन्न औषधीय पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।
- रुद्राष्टाध्यायी पाठ – रुद्राभिषेक में रुद्रसूक्त, महामृत्युंजय मंत्र और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया जाता है।
- आरती एवं प्रसाद वितरण – पूजा के अंत में आरती कर प्रसाद बांटा जाता है और भगवान शिव से आशीर्वाद लिया जाता है।
रुद्राभिषेक पूजा के लाभ
रुद्राभिषेक पूजा से होने वाले लाभ बहुत प्राभवी और लाभदायक है, जो की निम्नलिखित है :-
- मानसिक शांति प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
- धन, सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- विवाह और संतान सुख संबन्धित समस्याएँ दूर होती हैं।
- कालसर्प दोष, शनि दोष और अन्य ग्रह दोषों का निवारण होता है।
रुद्राभिषेक पूजा कहाँ और कैसे कराएं?
यह पूजा किसी विशेष स्थल पर कराई जाना अत्यंत शुभ एवं फलदायी मनी जाती है। उज्जैन नगरी को भगवान शिव की नगरी का नाम दिया गया है उज्जैन के मंदिर में रुद्राभिषेक कराने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है और व्यक्ति के जीवन से सभी प्राकार के दोषो का निवारण हो जाता है। उज्जैन के अनुभवी पंडित से यह पूजा कराना बहुत ही प्राभवी उपाय है।
उज्जैन में कैसे कराएं रुद्राभिषेक?
उज्जैन, जो भगवान महाकाल की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है, में रुद्राभिषेक पूजा कराना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में की गई यह पूजा शिव कृपा प्राप्त करने, सभी दोषों से मुक्ति पाने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अत्यंत प्रभावी होती है। रुद्राभिषेक पूजा को वेदों और शास्त्रों के अनुसार करने के लिए आपको एक योग्य और अनुभवी पंडित जी की आवश्यकता होगी। उज्जैन के प्रतिष्ठित पंडित इस पूजा को विधि-विधान से संपन्न कराते है। अपनी पूजा बुक करने के लिये नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करे